आज दिनांक 23 अगस्त, 2025 को भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, उत्तरी क्षेत्रीय केन्द्र, देहरादून में IUCN Red List Assessor Training Workshop की 6 दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री नमीता प्रसाद, संयुक्त सचिव, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार, डा. प्रतिभा गुप्ता, प्रभारी निदेशक, भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, कोलकाता, डा. यशवीर भटनागर, IUCN भारत, डा. राहुल कौल, निदेशक CSS-WTI, श्री टिम लियोन्स, IUCN-CSS न्यू मैक्सिको, डा. एस.एस. दाश, वैज्ञानिक- एफ, डा. एस.के. सिंह, वैज्ञानिक कार्याध्यक्ष, भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, देहरादून डॉ गौरव शर्मा, वैज्ञानिक—एफ, भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, देहरादून, डा. दिनेश अग्रवाला, वैज्ञानिक-ई/नोडल आफीसर, भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण IUCN Cell डा. प्रत्युश महापात्रा, भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, IUCN Cell उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम भारतीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा संचालित किया जा रहा है जिसमें भारत की पादप एवं प्राणी प्रजातियों का राष्ट्रीय रेड लिस्ट आंकलन कर उन्हें सूचीबद्ध करने का लक्ष्य है। इस अवसर पर भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण एवं भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के वैज्ञानिकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन डा. मोनिका मिश्र ने किया तथा डा. एस. एस. दाश, वैज्ञानिक- एफ, कोलकाता ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *